गया, मार्च 8 -- डोभी प्रखंड के सभागार कक्ष में एक समारोह आयोजित कर 45 भूमिहीन परिवारों के बीच शनिवार को बासीगत पर्चा का वितरण किया गया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से अभियान बसेरा 2 के तहत आयोजित बासगीत पर्चा वितरण समारोह का अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी ने की। कार्यक्रम में शेरघाटी एसडीओ सारा अशरफ, डोभी अंचल अधिकारी परिक्षीत कुमार आदि शामिल रहे। डोभी सीओ परिक्षित कुमार ने बताया कि प्रखंड के 45 भूमिहीन परिवारों को पर्चा वितरण किया गया है। इनमें घोड़ाघाट, कुशाबीजा, पट्टी और अंगरा पंचायत के भूमिहीन परिवार के लोग शामिल है। मौके पर अनील सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.