रांची, फरवरी 19 -- रांची। भूमिहार समाज महिला संगठन द्वारा 22 फरवरी को बरियातू रोड स्थित मंगलम बैंक्वेट हॉल में होली महोत्सव 'रंग-रस फागुन' का आयोजन किया जाएगा। संस्थापक सुषमा सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में महिलाएं पारंपरिक होली गीतों, नृत्य और विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए उत्सव मनाएंगी। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां बांटी जाएंगी और समापन सामूहिक सहभोज के साथ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...