कोडरमा, जनवरी 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भूमिहार समाज कोडरमा जिला के संरक्षक अमीन साहब की ओर से रविवार को दही-चूड़ा मिलन समारोह का आयोजन झुमरीतिलैया में किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर आपसी एकता, सौहार्द और सामाजिक समरसता का परिचय दिया। इसमें उपस्थित लोगों ने पारंपरिक दही-चूड़ा का आनंद लिया। इस अवसर पर समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने और सकारात्मक पहल को आगे बढ़ाने पर गंभीर चर्चा हुई। साथ ही झुमरी तिलैया के प्रसिद्ध हाई स्कूल शिक्षक स्वर्गीय श्री जयचंद बाबू की पुण्यतिथि को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कोडरमा जिला के पूर्व अध्यक्ष एवं चौबे पंचायत के मुखिया रहे जयदेव चौधरी के समाजहित में किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए कई लोग भावुक भी हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि समाज को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.