वाराणसी, फरवरी 15 -- वाराणसी। भूमिहार ब्राह्मण समाज की ओर से स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर शनिवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में लगे शिविर में 49 यूनिट रक्तदान किया। श्रुति राय ने पहली बार रक्तदान किया। इसके अलावा मनीष शर्मा, राहुल प्रकाश, तनवीर सिंह और आदित्य सिंह समेत अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया। मुख्य अतिथि उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह और विशिष्ट अतिथि सीएमएस डॉ. आरएस राम थे। संजय कुमार राय, डॉ. अखिलेश सिंह, इरफानुल होदा, अरुण कुमार सिंह, टीपीएन सिंह, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. सदानंद राय, वीरभद्र राय, कविन्द्र नारायण, सुधीर राय, रामजी सिंह, अनिल राय, अरविन्द विश्वकर्मा, पवन सिंह, रमेश राय मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...