रांची, फरवरी 22 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। बरियातू रोड स्थित चेशायर होम रोड के एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को भूमिश्री भूमिहार महिला प्रांतीय सम्मेलन द्वारा 'रंग-रस फागुन' होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक होली गीतों और नृत्य से समां बांध दिया। दीपशिखा और आरजे दीपा के नेतृत्व में आयोजित मनोरंजक प्रतियोगिताओं में बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में समाज सेवा हेतु पूनम पांडेय, दीक्षा चौधरी और अंजना शाही सहित अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया। संगठन की अध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि मानवता की सेवा का क्रम भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होंने घोषणा की कि 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए निःशुल्क आत्मरक्षा कार्यशाला शुरू की जाएगी। कार्यक्रम में कल्पना, संगीता रॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.