कौशाम्बी, जनवरी 9 -- मंझनपुर, संवाददाता। मंझनपुर के देवरा निवासी शिवभरोस पुत्र बंशीलाल ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर बताया था कि गांव के दबंग लोग सरकारी व लोगों की भूमिधरी भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। तालाब की भूमि के अलावा होलिका दहन की भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य करा लिया गया है। इसके अलावा उसकी भूमिधरी भूमि पर कब्जा किया गया। उसके बेटे आनन्द भूषण ने हाल ही में हकबंदी कराने के बाद पत्थरगड़ी करवाई थी। सभी पत्थर उखाड़ दिए गए। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...