कौशाम्बी, फरवरी 8 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने एसडीएम सिराथू से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उसकी भूमिधरी पर विपक्षी जबरन अवैध कब्जा कर निर्माण करा रहा है। विरोध करने पर मारपीट पर अमादा हो जाता है। अजुहा कस्बे के अजमतपुर निवासी भैयालाल पुत्र इंद्रबली ने एसडीएम सिराथू को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी भूमिधरी जमीन में विपक्षी जबरन अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहे हैं। आरोप लगाया कि जबरन कराये जा रहे निर्माण का विरोध करने पर आरोपी द्वारा गाली गलौच किया जाता और झगड़े पर आमादा हो जाते है। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने सैनी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। उधर भूमिधरी पर अवैध निर्माण न रुकने से पीड़ित का हाल बेहाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.