फतेहपुर, नवम्बर 20 -- बिजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर मडैयन मोरंग खदान शुरू होते ही विवादों का दौर शुरू हो गया है। खदान संचालक द्वारा बिना मुआवजे दिए किसानों की भूमिधरी जमीन से मोरंग भरे ओवरलोड वाहन निकाले जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को गुस्साए किसानों ने सड़क पर बैठ कर जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि खदान संचालक द्वारा किसानों को मुआवजा दिए बगैर उनकी खड़ी फसलों से वाहन निकाले जा रहे हैं। किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव जितेन्द्र त्रिपाठी व समाजसेवी विनीत गर्ग की अगुवाई में नरौली मोड़ के समीप धरने पर बैठ गए। और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। किसान उदित नारायण, ज्ञानदत्त मिश्रा, जसवंत, सुनील गौतम, रामसनेही, रामप्रतीत शंकर व देवकरन ने बताया कि खदान संचालक दबंगई पर उतारू है। आरोप है कि खदान ...