चंदौली, फरवरी 23 -- चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद चहनियां (खण्डवारी) स्थित कस्बा में जलनिगम विभाग की ओर से बिछाई गई भूमिगत पाइप लाइन जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। पानी लीकेज होकर मुख्य मार्ग पर बह रहा है। जिससे घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सोमवार को सुबह पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि एक तो सड़क निर्माण के लिए मार्ग पर गिट्टी फैलाकर छोड़ दी है उसी में पानी बह रहा है। जिससे आवागमन में भी दिक्क्त हो रही है। चहनियां (खण्डवारी) कस्बा में लोगों को शुद्ध जल मुहैया कराने के लिए हर घर जल कल की व्यवस्था की गई। वर्षों पुरानी पाइप होने से कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो थी। जिसको जलजीवन मिशन के तहत नई पाइप बिछाकर कनेक्शन किया गया। कनेक्शन के बाद ओवरलोड वाहनों के चलते भूमिगत पाइप जगह जगह फट गई औ...