जहानाबाद, जून 15 -- अरवल, निज संवाददाता। स्थानीय शहर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वाचनालय में जेपी सेनानी लोकतंत्र सेनानी संगठन जिला इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष बागेश्वरी सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जेपी सेनानी की प्रमुख मांगों पर विचार करने के लिए बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार से आग्रह किया गया। यह मांग की गई कि जेपी सेनानी को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दिया जाए। भूमिगत जेपी सेनानियों को अति शीघ्र पेंशन शुरू किया जाए। सभी जेपी सेनानी को पेंशन की राशि बढ़ाकर 40000 किया जाए एवं चिकित्सा की सुविधा दी जाए ताकि जेपी सेनानी का इलाज निशुल्क कहीं पर हो सके। बैठक में जेपी सेनानी के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे। फोटो- 15 जून अरवल- 07 कैप्शन- अरवल स्थित अंबेडकर वाचनालय में बैठक करते जेपी सेनानी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.