पटना, मार्च 17 -- विधानसभा में सोमवार को प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने साफ कहा कि जेपी आंदोलन में जो जेल नहीं गए थे, उनको पेंशन या प्रशस्ति पत्र नहीं दिया जा सकता। अजीत कुमार सिंह के तारांकित प्रश्न के जवाब में मंत्री ने कहा कि नियमानुसार ही जेपी आंदोलन में भाग लेने वालों को पेंशन दी जा रही है। वहीं पूरक प्रश्न में प्रश्नकर्ता ने कहा कि बक्सर के दो समेत बिहार के 74 ऐसे आंदोलनकारी हैं, जो भूमिगत होकर जेपी आंदोलन में शामिल हुए थे। जेलर की गलती के कारण उनका नाम रजिस्टर में दर्ज नहीं हो सका। इसलिए सरकार को चाहिए कि वे इन सभी 74 आंदोलनकारियों को भी पेंशन और प्रशस्ति पत्र प्रदान करे। मंत्री ने प्रश्नकर्ता के सुझाव को अमान्य कर दिया। विजय कुमार खेमका के सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि सरकार उन्हीं मंदिरों की चहारदीवारी कराती है, जो ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.