मुंगेर, जनवरी 7 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जल जीवन हरियाली दिवस के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित संवाद कक्ष में डीडीसी अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जल जीवन हरियाली से संबंधित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। डीडीसी श्री सिंह ने बताया कि राज्य के भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने एवं बनाए रखने तथा जलवायु संरक्षण के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा दिनांक 2 अक्टूबर 2019 को जल-जीवन हरियाली अभियान की शुरुआत की गयी। यह एक जनोपयोगी एवं महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य परम्परागत सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं का संरक्षण एवं जीर्णोद्धार कराना, प्राकृतिक सम्पदा एवं पर्यावरण को प्रदुषणमुक्त रखना, भू-जल स्तर को बढ़ाना एवं बनाए रखना, सिंचाई एवं दैनिक उपयोग के कार्यों के लिए पर्याप्त जल...