पिथौरागढ़, फरवरी 3 -- पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के राइंका दौबांस के कक्षा आठ के छात्रा भूमिका पांडे ने एनएमएमएसएस परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है। बताया भूमिका को इस योजना के तहत कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई के लिए प्रति माह एक हजार की धनराशि छात्रवृत्ति के तौर पर मिलेगी। छात्रा की सफतला पर प्रधानाचार्य दीपक तिवारी, शिक्षक सुभाष चंद्र जोशी, पूर्व जेष्ठ प्रमुख खीमराज जोशी, विष्णु जोशी ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...