फरीदाबाद, फरवरी 5 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गाजीपुर के उत्तम नगर इलाके के लोगों ने गुरुवार दोपहर को सेक्टर-21सी स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लोग पैदल चलकर यहां पहुंचे थे। लोगों का आरोप था कि डबुआ थाना पुलिस भू-माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यहां पहुंचे लोगों ने बताया कि उत्तम नगर कॉलोनी में वर्षों पहले लोगों ने प्लॉट खरीदे थे। जमीन मालिकों के वंशज अब यहां रहने वाले प्रवासी लोगों को परेशान कर रहे हैं। उन पर फिर से प्लॉट की रकम देने का दबाव बनाया जा रहा है। जब इस मामले की शिकायत डबुआ थाने में देने जाते हैं तो पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। आरोप है कि कई बार पीड़ितों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है। लोगों के आने का पताचलने पर पुलिस आयुक्त कार्यालय पर काफी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.