गाज़ियाबाद, दिसम्बर 12 -- लोनी। क्षेत्र में लोगों को सस्ते दामों में भूखंड बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले भूमाफिया पर विधायक भड़के। पीड़ितों की शिकायत पर विधायक मौके पर पहुंचे। इससे पूर्व ही भूमाफिया गायब हो गए। लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर शुक्रवार को अपने आवास पर लोगों की शिकायत सुन रहे थे। इस दौरान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी महिला गुड्डी और व्यक्ति दीपांशु ने विधायक को बताया कि प्रॉपर्टी डीलरों ने उन्हें 50 वर्ग गज का प्लॉट देने के नाम पर आठ लाख रुपए ले लिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी प्रॉपर्टी डीलर रजिस्ट्री नहीं कर रहे हैं और न ही प्लॉट दे रहे हैं। जिस पर विधायक पीड़ितों के साथ ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के गौर सिटी एवं डिफेंस कॉलोनी में पहुंचे। उनके पहुंचने से पूर्व ही प्रॉपर्टी डीलर मौके से फरार हो गए। विधायक ने विकास प्राधिकरण...