गाज़ियाबाद, जनवरी 16 -- गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। जिले में भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमाफिया की सूची तैयार करें। सूची पुलिस को सौंपी जाएगी, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने भूमाफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वह ऐसे लोगों को सूची तैयार करें जो अवैध रूप से भूमि पर कब्जे कर रहे हैं। इनमें सरकारी भूमि से लेकर निजी भूमि भी शामिल है। उन्होंने बताया कि उनके पास भी इस तरह की लगातार शिकायतें आती हैं। इसी क्रम में लोनी क्षेत्र से जुड़े एक मामले में भी उन्होंने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। लोनी में पिछले...