बरेली, जनवरी 1 -- सिरौली/बरसेर। नगर के कब्रिस्तान पर भूमाफिया कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे, लोगों ने कब्जा रुकवाकर एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है। नगर के अशफाक बेग सकलैनी, नाजिम, तस्लीम समेत एक दर्जन लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर बताया कि गुरवा मोड़ पर उनके कब्रिस्तान हैं, जिसमें उनके पूर्वजों की कब्रें हैं। इस पर कस्बे के कुछ भूमाफिया मंगलवार को जेसीबी लेकर पहुंच गए और अवैध कब्जा करने की नियत से खुदवाने लगे कब्रिस्तान में जेसीबी चलते देख वहां तमाम लोग पहुंच गए और विरोध करते हुए जेसीबी बंद करा दी। आरोप है कि दबंग धमकी देकर गए हैं। लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...