मुजफ्फर नगर, जनवरी 5 -- जानसठ। भलेड़ी में भू-माफियाओं पर तालाब पर अवैध कब्जा करने का आरोप। सोमवार को तहसील में आयोजित 'समाधान दिवस' के दौरान ग्राम भलेड़ी के दर्जनों ग्रामीणों ने भू-माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उपजिलाधिकारी को शिकायतकर्ता अनुज कुमार, तरंग सैनी व अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत भलेड़ी के खसरा नंबर-357 में दर्ज सरकारी तालाब, जो कागजों में लगभग 32 बीघा विस्तृत है, भू-माफियाओं और प्रॉपर्टी डीलरों की भेंट चढ़ रहा है। मौके पर स्थिति यह है कि तालाब मात्र 20 बीघा ही शेष बचा है। आरोप है कि आसपास की जमीन खरीदने वाले प्रॉपर्टी डीलर धीरे-धीरे तालाब के हिस्सों में मिट्टी डलवाकर उसका अवैध भराव कर रहे हैं, ताकि बेशकीमती जमीन पर कब्जा किया जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब का रकबा लगातार घटने से जल संचयन की समस्या खड़ी हो ...