उन्नाव, फरवरी 4 -- उन्नाव। जनपद में भूमाफियाओं की गतिविधियां अब खुले राज में बदलती जा रही हैं। चर्चाएं जोरों पर हैं कि मिट्टी के दाम आसमान छूने के बाद अब भूमाफियाओं ने सरकारी जमीनों और तालाबों पर कब्जे के लिए म्युनिसिपल वेस्ट को नया हथियार बना लिया है। पर्यावरण, सरकारी संपत्ति और ग्रामीण संसाधनों के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, भूमाफिया गिरोह बेहद योजनाबद्ध तरीके से कानपुर से मामूली डीजल खर्च में म्युनिसिपल वेस्ट जनपद तक मंगवाते हैं। यह कचरा रातोंरात तालाबों, पोखरों में डलवाया जाता है। धीरे-धीरे तालाबों को पाटने के बाद ऊपर से मिट्टी डालकर जमीन को समतल किया जाता है, ताकि अवैध कब्जे का स्वरूप स्थायी रूप ले सके। भूमाफियाओं की यह रणनीति केवल तालाब पाटने तक सीमित नहीं है। ...