विकासनगर, मार्च 8 -- उत्तराखंड पुलिस में तैनात जौनसार बावर के राजेंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह ग्राम लेल्टा का पर्स विकासनगर में कहीं खो गया था। इसके कारण वह बहुत परेशान थे। जौनसार बावर के ही मुकेश पुत्र रतनू ग्राम भूपोऊ को उनका पर्स विकासनगर में मिल गया। जिसमें Rs.2200 रुपये, पुलिस आईकार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड गाड़ी का लाइसेंस तथा अन्य कीमती कागज था। जब मुकेश कुमार को यह पर्स मिला तो उन्होंने विधिवत पर्स को खोला और उसमें से संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर निकाल कर उनसे दूरभाष पर संपर्क किया। इसके बाद ईमानदारी का परिचय देते राजेंद्र सिंह का संपूर्ण कागजात सहित पर्स वापस लौटा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.