गुड़गांव, अप्रैल 10 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। संगठन विस्तार को लेकर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में गुरुवार को गुरुग्राम में आठ जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। अभय चौटला ने भूपेंद्र हुड्डा को आज प्रदेश का सबसे बड़ा खलनायक का बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल जाने से बचने के चक्कर में बीजेपी से हाथ मिलाया। प्रदेश की जनता को धोखा दिया। गुरुग्राम के कैट्रियोना अपार्टमेंट में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने ही बीजेपी के इशारे पर इनेलो को इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं होने दिया। अगर इनेलो पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल होती तो न केवल लोकसभा की सभी दस सीटें जितती, बल्कि विधानसभा में भी भारी बहुमत हासिल कर बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देती। भूपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी के इशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.