लखनऊ, अगस्त 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के रिक्त हुए पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव किया गया है। भूपेंद्र सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। कमलेश शर्मा मध्य जोन उपाध्यक्ष, शिवराज सिंह संगठन मंत्री मध्य जोन, सिद्धार्थ कौशिक उपाध्यक्ष पश्चिम जोन बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ प्रदेश कार्यकारिणी की हुई बैठक में यह फैसला किया गया। प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहे राम मूरत यादव, सुदेश कुमार उपाध्याय उपाध्यक्ष पश्चिमी जोन, मनीष कुमार पाठक संगठन मंत्री मध्य जोन का राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हो गई है। इसके चलते यह पद रिक्त हो गया था। इसलिए इन पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.