मधेपुरा, मई 30 -- मधेपुरा। बीएनएमवी कॉलेज, साहूगढ़, मधेपुरा में प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार की अध्यक्षता में भूपेंद्र बाबू की पुण्य तिथि मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि भूपेंद्र बाबू ने सामाजिक न्याय के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। समाज के उत्थान में उनके द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। मौके पर डॉ. कमलेश कुमार, डॉ.प्रभाकर कुमार, डॉ. ब्रह्मानंद ठाकुर, प्रभात कुमार, गजेंद्र प्रसाद, रोमन कुमार, मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार, वकील यादव सहित बड़ी संख्या में अन्य कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.