लखनऊ, अगस्त 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते का उत्सव है। इसके साथ ही यह विश्वास, सम्मान, सुरक्षा और उत्तरदायित्व का जीवंत प्रतीक है। यह पवित्र रक्षाबंधन परिवार में आपसी प्रेम, सामाजिक सौहार्द और महिलाओं के प्रति आदर की भावना को समर्पित है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हमें यह भी स्मरण कराता है कि जैसे भाई अपनी बहन की रक्षा को संकल्पित हैं, वैसे ही हम सभी को राष्ट्र, संस्कृति, पर्यावरण और राष्ट्रीय सम्पदाओं की रक्षा एवं संवर्धन का संकल्प लेना चाहिए। प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.