हरिद्वार, फरवरी 14 -- उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में शनिवार को छह घंटे की बिजली कटौती ने करीब 10 हजार की आबादी को परेशान किया। ऊर्जा निगम ने मरम्मत के चलते बिजली फीडर को दिन में बंद रखा, जिससे लोगों को बिजली के साथ पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी। ऊर्जा निगम ने भूपतवाला बिजलीघर के सप्तसरोवर फीडर पर एलटी कैपेसिटर बैंक लगाया। इस कारण सुबह 10:30 बजे बिजली आपूर्ति बंद की गई, जो शाम 4:30 बजे के बाद सुचारु हो सकी। दिन में छह घंटे की कटौती से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित रहीं। छोटे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा, जबकि महिलाओं को घरेलू कार्यों में दिक्कत आई। बिजली बंद रहने से पानी की सप्लाई भी ठप हो गई। लोग वैकल्पिक व्यवस्था करते नजर आए। दुधाधारी चौक, जम्मू यात्री भवन वाली गली, शिवनगर, भारत माता पुरम, आरटीओ चौक और मस्तराम गली सहित कई इलाक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.