मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- रतनपुरी थाना क्षेत्र के पूर्व ग्राम प्रधान पर घर से चंद कदमों की दूरी पर पांच-छह लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप् से घायल किया। हमलावर ने प्रधान को जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली भी चलाई लेकिन गोली मिस होने से प्रधान की जान बची। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते घायल को मेरठ अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के पुत्र ने हमलावरों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। गांव भूपखेडी निवासी रविन्द्र सिंह जो गांव के पूर्व प्रधान रहे वो करीब तीस सालों से गांव में दूधिया का काम करते है। गांव के लोगों से दूध लेकर बाजार में बेचते है। सोमवार की सुबह करीब चार बजे रविन्द्र साइकिल से दूध लेने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.