मेरठ, फरवरी 22 -- सरूरपुर। ब्लॉक सरूरपुर के गांव भूनी में आज विराट हिन्दू सम्मेलन होगा। इसको लेकर शनिवार को विराट हिन्दू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही लोगों से सम्मेलन में पहुंचने की अपील की। शनिवार को पंडित आदेश फौजी ने बताया कि कहा कि भूनी में आयोजित होने वाला सम्मेलन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक सिद्ध होगा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी अपेक्षित है। बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि भैया दास महाराज, पीठाधीश्वर कृष्ण स्वरूप महाराज, महामंडलेश्वर जलेश्वरानंद गिरि महाराज, महामंडलेश्वर देव स्वरूप महाराज, एबीवीपी की राष्ट्रीय मंत्री क्षमा शर्मा, सरधना के जिला प्रचारक दीपक समेत अनेक संत-महात्मा एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर जिला कार्यवाह संजय ...