धनबाद, सितम्बर 11 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता शहरी क्षेत्र में पानी संकट की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भूली व पॉलीटेक्निक जलमीनार से आपूर्ति की गई। जिससे क्षेत्र में रह रहे लोगों को पांच-सात मिनट ही पानी मिला। इससे लोग पूरी तरह से परेशान हो गए है। बता दें कि शहर में इन दिनों लोगों को न बिजली मिल रही है,और ना ही पानी। इससे लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जबकि पेजयल एवं स्वच्छता विभाग कॉल सेंटर का कहना है कि शहर के सभी 19 जलमीनार से आपूर्ति की गई। इससे लोगों को राहत दी गई। लेकिन प्लांट में पानी कम होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.