धनबाद, दिसम्बर 11 -- धनबाद भूदा क्षेत्र में पांच घंटे बिजली बुधवार को नहीं रही। इससे लोग परेशान रहे। बिजली सुबह नौ बजे कटी, जो दोपहर दो बजे के बाद क्षेत्र में लौटी। लगातार इतनी देर तक बिजली नहीं होने से लोगों विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। विभाग के अभियंता ने बताया कि पुराना तार हटा कर कवर तार लगाया गया। इस कारण क्षेत्र में लोगों को अधिक देर तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बता दें कि विभाग की ओर से हर जगहों पर कवर तार लगाया जा रहा है। यह तार लगने से बिजली चोरी व करंट लगने की घटना में कमी आएगी। इससे लोगों को राहत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...