धनबाद, नवम्बर 21 -- धनबाद भूदा जीएन कॉलेज सहित आसपास क्षेत्रों में छह घंटे गुरुवार को बिजली नहीं रही। इससे लोग परेशान रहे। बिजली सुबह 10 बजे गई, जो दोपहर चार बजे के बाद लौटी। तब जाकर लोगों को राहत मिली। विभागीय अधिकारी का कहना है कि क्षेत्र में नंगे तार को हटाकर कवर तार लगाया जा रहा था। इस कारण बिजली कटौती की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...