लातेहार, दिसम्बर 30 -- लातेहार, संवाददाता। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुसुमटोली में भूदान में प्राप्त भूमि पर अवैध कब्जा और निर्माण का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है, लेकिन अंचल से लेकर जिला प्रशासन तक की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। इस पूरे मामले में लखन लोहार, जो एक गरीब और असहाय व्यक्ति हैं, न्याय की गुहार लगाते हुए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उसके सामने ही अवैध कब्जा हो रहा है वो चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहा है क्योंकि प्रशासनिक सपोर्ट लखन को नहीं मिल रहा है। पीड़ित लखन लोहार ने बताया कि उनके पिता मिरजा लोहार को वर्ष 1964 में भू-दान यज्ञ समिति द्वारा विधिवत भूमि प्रदान की गई थी। भूमि की मालगुजारी रसीद, भूदान पत्र और खतियान सहित सभी वैध दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं। भूमि का विवरण पुराने खतियान में खाता संख्या 15, प्लॉट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.