चाईबासा, फरवरी 16 -- गुवा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार सुबह से ही गुवा के तीनों शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। दिनभर "हर हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं संध्या 7 बजे योग नगर शिवालय से भगवान शिव की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई, जिसमें भूत-पिशाच संघ के रूप में सजे श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र बने रहे। बारात योग नगर शिव मंदिर से निकलकर डीएवी स्कूल, विवेक नगर, कच्छी धौड़ा, रेलवे मार्केट, रामनगर और गुवा बाजार होते हुए कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर पहुंची। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु झूमते-नाचते आगे बढ़ते रहे। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने बारात का स्वागत किया। कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंदिर के पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव और मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.