गिरडीह, फरवरी 17 -- बगोदर। महा शिवरात्रि का त्योहार बगोदर थाना क्षेत्र में काफी धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर बगोदर थाना परिसर स्थित शिव मंदिर से शिव बारात निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। भगवान भोले रथ पर सवार थे जबकि बारात में भूत- पिशाच भी शामिल था। यानी भूत- पिशाच का नकाब पहनकर युवक शिव जी के साथ बारात जा रहा था। झांकी भी निकाली गई थी। इसके पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार के द्वारा झांकी का उद्घाटन किया गया। मौके पर पूजा कमेटी के द्वारा गणमान्य लोगों का अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव पूरे टीम के साथ मौजूद थे जबकि प्रमुख आशा राज, जिप सदस्य दुर्गेश कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। पंडित मुरलीधर शर्मा के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इधर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.