बुलंदशहर, जनवरी 9 -- भूतेश्वर मंदिर स्थित श्मशान घाट एवं बरन वाटिका के जीर्णोद्धार की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। श्री श्याम मित्र मण्डल साठा की ओर से लगातार मांग उठाई जा रही है। अब शुक्रवार को फिर प्राधिकरण उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर सड़क बनवाने की मांग की है। श्री श्याम मित्र मण्डल के मीडिया प्रभारी सौरभ गोयल ने बताया कि भाजपा विधायक से लेकर व्यापार मंडल तक पत्र लिख चुके हैं, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। पूर्व में डीएम के निर्देश के पर करीब 148.08 लाख रुपये की परियोजना भी तैयार की गई थी, जिसमें श्मशान घाट के विकास से जुड़े विभिन्न कार्य शामिल थे। इसके बावजूद कार्य नहीं हो सका है। उधर, अंसारी रोड स्थित डाकखाने के सामने बनी बरन वाटिका की हालत भी बद से बदतर हो चुकी है। वर्ष 2018 में 26 जनवरी को तत्काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.