मधुबनी, अगस्त 9 -- फुलपरास,एक संवाददाता। भूतही बलान नदी के नेपाल में जलअधिग्रहण क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण शुक्रवार को भुतही बलान नदी में बाढ़ आ गई है। बाढ़ आने से नगर पंचायत फुलपरास के पुरवारी टोल,गोरगामा,बलुआही टोल सहित अन्य हिस्सों में बाढ़ का पानी फैल गया है। भुतही बलान नदी में बाढ़ आने से गोरगामा से परसा जाने वाली सड़क में बलुआही टोल में बने डायवर्सन पर दो फुट बाढ़ का पानी तेज धारा में बह रहा है। डायवर्सन पर बाढ़ की पानी बहने के कारण सड़क में आवाजाही बाधित हो गया है। डायवर्सन पर बाढ़ की तेज पानी बहने से आसपास गांवों के लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर बाढ़ की पानी आसपास के बघार में फैल गया है। पांच दिन पहले ही इस क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.