अलीगढ़, फरवरी 12 -- अलीगढ़। दीनदयाल अस्पताल परिसर में बुधवार को अव्यवस्था का एक अजीब नजारा देखने को मिला। एक निजी एंबुलेंस चालक मरीज को छोड़ने के बाद वाहन को इमरजेंसी गेट पर ही खड़ा कर गायब हो गया। इससे आपातकालीन सेवाओं के लिए आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक चालक के न लौटने पर वहां ड्यूटी पर तैनात भूतपूर्व सैनिकों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एंबुलेंस को धक्का लगाकर रास्ते से हटाया, ताकि इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से चल सकें। वहां मौजूद लोगों ने सैनिकों की तत्परता की सराहना की, लेकिन साथ ही अस्पताल परिसर की अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था पर भी सवाल उठे। इसी बीच अस्पताल परिसर में एक और समस्या सामने आई, जहां एक सूखा पेड़ काटकर सड़क किनारे डाल दिया गया। इससे वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्...