लखीसराय, फरवरी 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के निवारण हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों की व्यक्तिगत, सामाजिक एवं प्रशासनिक समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था। जिला पदाधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में सैनिक कल्याण से संबंधित नियमित बैठक आयोजित की जाती है। लखीसराय में यह दूसरी बैठक थी, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान भूतपूर्व सैनिकों द्वारा उठाए गए भूमि संबंधी मामलों पर विशेष विचार-विमर्श हुआ। कुछ मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.