जमुई, फरवरी 13 -- गिद्धौर, निज संवाददाता गिद्धौर के भूतनाथ शिव मंदिर में तीन दिवसीय श्री श्री 1008 अखंड सीताराम धुन सह महायज्ञ नियम निष्ठा के साथ भक्तिमय माहौल में प्रारंभ हो गया। पतसंडा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर एक के ग्रामीणों द्वारा समस्त पंचायत वासियों के जन कल्याण व समाज के उत्थान के लिए शिवरात्रि महोत्सव के पूर्व गुरुवार से तीन दिवसीय सीताराम धुन सह महायज्ञ अष्टयाम का आयोजन शुरू किया गया। सीताराम महाधुन के प्रारंभ होते ही पंचायत भर का माहौल भक्तिमय हो गया। भूतनाथ शिव मंदिर प्रांगण में हो रहे इस अष्टयाम में गांव सहित पंचायत पंचायत के अलवे कोलहुआ, सेवा, रतनपुर व मौरा पंचायत के विभिन्न गांवों के दर्जनों श्रद्धालुओं ने यज्ञ पूजन के अवसर पर बाबा भोलेनाथ व भगवान राम की पूजा अर्चना की। साथ ही अपने स्वजनों के सुख शांति की कामना की। श्री श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.