जमशेदपुर, नवम्बर 5 -- सोनारी भूतनाथ मंदिर परिसर में नारायणी सेवा ट्रस्ट की ओर से नवनिर्मित राणी सती दादी जी, लखदातार श्री श्याम प्रभु और सालासर श्री बालाजी महाराज मंदिर के छह दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन मंगलवार को पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। सुबह 8 बजे मंडप पूजन, वेदी पूजन, हवन, देव जागरण स्तुति, घृताधिवास, द्रव्याधिवास, देव स्नपन, शिखर स्नपन, देव श्रृंगार, रथयात्रा नगर भ्रमण, शयनाधिवास और शयन आरती की पूजा हुई। संस्था के बीस सदस्य दंपती रूप में पूजन में शामिल हुए। शाम 4.15 बजे बिष्टूपुर राम मंदिर से नारायणी धाम, सोनारी भूतनाथ मंदिर तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें तीन विशाल ध्वजाओं के साथ 751 श्रद्धालु निशान लिए चल रहे थे। कुल 1100 से अधिक भक्त इसमें शामिल हुए। दादी मां, सालासर बालाजी और श्याम बाबा के विग्रह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.