धनबाद, फरवरी 14 -- धनबाद, वरीय संवाददाता मटकुरिया स्थित भूतनाथ मंदिर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि महोत्सव की शुरुआत हो गई। पहले दिन बाबा का मटकोर हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र की काफी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ के मंगल गीत गाए तथा भक्ति भाव से नृत्य प्रस्तुत किया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मटकुरिया क्षेत्र गुंजायमान हुआ। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मटकोर की रस्म अदा की। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भव्य शृंगार, रात्रि जागरण एवं शिव बारात का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में सरोज प्रसाद, बिनोद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.