देहरादून, जनवरी 6 -- देहरादून। परिवार में प्रेम, देखभाल और आपसी संबंधों पर बनी फिल्म भूतनाथ के प्रसारण से बच्चों ने परिवार का महत्व जाना। 4 से 17 साल के बच्चों ने अभिभावक संग फिल्म देखी। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में मंगलवार को आयोजित फिल्म प्रदर्शन में आसरा शेल्टर होम के बच्चों के साथ ब्राइटलैंड स्कूल, कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी के बच्चों ने फिल्म देखी। बच्चों के साथ आए अभिभावकों ने भी फिल्म देखी और पारिवारिक मूल्यों को समझा। कार्यक्रम में पूर्व मुख्य सचिव एनआरआई पीएस नेगी, डीके पांडेय, गोपाल थापा और नेचर साइंस इनिशिएटिव के संस्थापक रमन प्रसाद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...