लखनऊ, फरवरी 5 -- वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में गत वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष के जनवरी में 1089.58 करोड़ रुपये राजस्व अधिक प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि कर राजस्व वाली मदों के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनवरी तक 178556.43 करोड़ की प्राप्ति हुई है। जो वर्तमान वित्तीय वर्ष में जनवरी तक निर्धारित लक्ष्य का 74.1 प्रतिशत है। वित्त मंत्री ने बताया कि जीएसटी के अंतर्गत जनवरी, 2026 में 7161.95 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई है। वैट के तहत जनवरी में 2816.47 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई। आबकारी के तहत जनवरी, 2026 में 4122.19 करोड़ राजस्व मिला जबकि गत वर्ष जनवरी में यह प्राप्ति 3356.26 करोड़ रही थी। स्टाम्प तथा निबंधन से जनवरी में 2748.74 करोड़ तथा परिवहन से 12...