सहारनपुर, मार्च 20 -- देवबंद केएल जनता इंटर कॉलेज में हैप्पीनेस एवं मेडिटेशन शिविर में माउंट आबू राजस्थान के राजयोगी प्रोफेसर ओंकार चंद्र शर्मा ने शिक्षकों से भूतकाल एवं भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान पर अपना ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। कहा कि छात्र कैसा भी हो उसकों निपुण बनाना शिक्षक का प्रथम कर्तव्य है। प्रबंधक दीपकराज सिंघल और प्रधानाचार्य राजकुमार ने प्रोफेसर ओंकार चंद्र शर्मा का अभिनंदन किया। सुमन शर्मा, अनुज त्यागी, ईश्वर सिंह, विनय चौहान, ओमकुमार, संदीप सैनी, भारत गोयल, आशुतोष शर्मा, पूजा गोयल और शिखा सिंघल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.