बुलंदशहर, फरवरी 7 -- सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से नगर के व्यस्ततम भूड़ चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने अनाधिकृत रूप से संचालित और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 89 वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्यवाही की। एआरटीओ प्रवर्तन नीतू शर्मा और यातायात उप निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में चली इस कार्यवाही में दुपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट, चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट और ओवरलोडिंग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया। अधिकारियों ने बिना परमिट और अनाधिकृत रूप से सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों को रोककर उनके कागजात खंगाले। अभियान के दौरान कुल 89 वाहनों का चालान काटते हुए भविष्य में नियमों के पालन की चेतावनी दी गई। चेकिंग...