बरेली, जनवरी 11 -- सिरौली के गांव भूडा भूड़ा में एक अधेड़ व्यक्ति सुरेश पाल सिंह उम्र करीब 50 साल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारादात से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुरेश पाल बारामदे में सो रहे थे। तभी वहां आए हत्यारे ने उनके मुंह में सटाकर गोली मार दी और फरार हो गया। मृतक के तीन बच्चे हैं। परिजन किसी भी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जमीन या अवैध संबंध हो सकती है हत्या की वजह। पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...