बुलंदशहर, जनवरी 22 -- औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में 15 दिन बाद भी भूटान से चला सामान नहीं पहुंचा है। पीड़ित कंपनी मालिक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लेकिन पुलिस मामले को दर्ज ना कर पीड़ित को टरकाने में लगी है। राजीव झा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में उनकी कंपनी है। वह वाटर प्रूफिंग का सामान बनाते हैं। गत सात जनवरी को भूटान से उनकी कंपनी के लिए सामान ट्रक में लोडकर भेजा गया था। बताया कि 15 दिन बाद भी उनका सामान कंपनी नहीं पहुंचा। ट्रांसपोर्टर से बात करने पर वह कोई संतोषजनक जबाब नहीं दे रहा है। बताया कि सामान की कीमत 14.5 लाख है। उन्होंने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वही कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.