धनबाद, मई 12 -- धनबाद भूटान ओपन कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए धनबाद, झारखंड के राज संचू रजवार ने दो स्वर्ण पदक जीतकर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। सीनियर एकल काता और सीनियर टीम काता श्रेणियों में मेजबान भूटान के खिलाफ पदक जीतकर राजवार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राजवार ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और उनके अनुभव ने उन्हें इस सफलता को हासिल करने में मदद की है। संचू ने अपना पदक माता-पिता, परिवार और संपूर्ण भारत वर्ष को समर्पित किया। जीत का श्रेय उनके कोच अनिकेत गुप्ता और टीम मैनेजर अख्तर को दिया। इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हांशी, भारत शर्मा और राष्ट्रीय सचिव संजीव जांगड़ा ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.