गुड़गांव, फरवरी 5 -- गुरुग्राम। जिले में भूजल संरक्षण और जल संचय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को लघु सचिवालय के सभागार में जल संचय जन भागीदारी (जेएसजेबी) अभियान के तहत एक अहम तकनीकी बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एडीसी सोनू भट्ट ने करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ जिले की जल स्थिति, भूजल स्तर में आ रही गिरावट तथा पुनर्भरण की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। एडीसी ने स्पष्ट किया कि जल संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयासों से ही संभव है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय से योजनाओं को धरातल पर उतारें और ठोस कार्ययोजना के साथ कार्य करें, ताकि भविष्य में पानी की कमी की चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...