नोएडा, दिसम्बर 21 -- नोएडा। सेक्टर-44 में निर्माणाधीन एक बिल्डर परियोजना के काम में अवैध रूप से भूजल दोहन और पेड़ों की कटाई को लेकर डीएम और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। छलेरा गांव के लोगों का आरोप है कि एक बिल्डर की आवासीय परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां अवैध रूप से भूजल दोहन किया जा रहा है, जिससे गांव में भूजल तेजी से गिर रहा है। इसके अलावा बिना अनुमति के पेड़ काटे जा रहे हैं। पत्र में लोगों ने कहा है कि साइट का तत्काल निरीक्षण कराया जाए। शिकायतकर्ताओं में भाजपा के नोएडा महानगरध्यक्ष महेश चौहान सहित दर्जनों लोग शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...