लातेहार, जनवरी 27 -- बेतला प्रतिनिधि ।भूगोल दिवस पर मंगलवार को प्लस टू हाई स्कूल सरईडीह में बच्चों को पृथ्वी विज्ञान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर प्राचार्य उमेश कुमार टोप्पो ने पृथ्वी की महत्ता बताते कहा कि समस्त सृष्टि का आधार पृथ्वी है। इसके बिना न सिर्फ मानव जीवन,बल्कि किसी भी तरह के जीव-जंतु का परिकल्पना करना पूरी तरह से निराधार है । इसलिए बच्चों को पृथ्वी(भूगोल) के बारे में गहन अध्ययन और भली-भांति ज्ञान होना बेहद जरूरी है। बाद में अन्य शिक्षकों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे और भूगोल विज्ञान की अहमियत बताई।इसमें स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...